फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन पर मीत हेयर का हमला: बोले- भाजपा के कहने पर मत्तेवाड़ा टेक्सटाइल पार्क को दी थी मंजूरी, आप ने सुनी लोगों की बात

Tue, 12 Jul 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मंत्री मीत हेयर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार वातावरण की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और वह पंजाब को साफ सुथरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मत्तेवाड़ा टेक्सटाइल पार्क को रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। कैप्टन की ही सरकार में यह पार्क भाजपा के कहने पर लाया गया था। केंद्र सरकार के आदेश पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने लोगों का ध्यान नहीं रखा और इस प्रोजेक्ट को बिना सोचे समझे हरी झंडी दे दी। 

विज्ञापन


अब पंजाब में आम लोगों की सरकार है और आम लोगों की बात सुनी जा रही है। जब सीएम भगवंत मान तक लोगों की आवाज पहुंची तो उन्होंने इस पार्क को रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह विरोध कर रहे हैं। पहले अगर लोगों का ध्यान रखा होता तो शायद यह दिन न देखना पड़ता। 

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर मंगलवार को राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बुड्ढा नाला कायाकल्प प्रोजेक्ट की समीझा बैठक करने के बाद लुधियाना के सीईटीपी प्लांट पर पहुंचे थे। मंत्री मीत हेयर ने कहा कि बुड्ढा नाला कायाकल्प प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लेने के अलावा नगर निगम सीवरेज बोर्ड, पीपीसीबी और अन्य विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह बुड्ढा नाले की सफाई के सभी कार्यों में तेजी लाए। 
विज्ञापन


जमालपुर ट्रीटमेंट प्लांट में हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की सबसे बड़ी पहल है कि बुड्ढा नाला की सफाई के प्रोजेक्ट को पहल के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बुड्ढा नाला के प्रोजेक्ट के दौरान किसी तरह की काम में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमालपुर में 225 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी इस साल दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने की हिदायत जारी की है। 

मीत हेयर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार वातावरण की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और वह पंजाब को साफ सुथरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। राज्यसभा सदस्य और कमेटी सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने भी बुड्ढा नाले की सफाई को यकीनी बनाने के लिए कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को बुड्ढा नाले के आसपास कब्जे जल्द हटाने के लिए भी कहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें