डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के साध्वी यौन शोषण केस ने हाईअलर्ट करा दिया है, वहीं पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई इन दिनों पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है औ केस में कभी भी फैसला आ सकता है।
इसके चलते पंजाब में हाईअलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अफसरों को चौकस रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं गई हैं और उनको 24 घंटे चौकस और ड्यूटी पर रहने को कहा गया है। पंजाब पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कंपनियां भी मांगी हैं। उनके ठहरने के लिए अधिकारियों को धर्मशालाओं में प्रबंधों किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि 27 फरवरी 2010 को डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत का फैसला आने के बाद मोगा और बाघापुराना में डेरा प्रेमी भड़क गए। उन्होंने तोड़ फोड़ की और सरकारी बसों आदि को फूंक दिया था।
इस बार भी डेरा प्रेमी इस बात से खफा हैं कि उनके रहबर को झूठे मामलों में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ गैर सामाजिक तत्व डेरे को बदनाम कर रहे हैं। लिहाजा इस बार इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है।