गुरदासपुर से कुछ दूर स्थित कस्बे सोहल के बाहर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी की। इस दौरान तीन जीवित पशु और 12 खालें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
शुक्रवार को पुलिस को गो-सेवा प्रकोष्ठ के एक नेता ने सूचना दी कि गांव सोहल के बाहर भी एक बूचड़ खाने में पशुवध किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर के दिशा निर्देश पर धारीवाल पुलिस स्टेशन इंचार्ज निर्मल सिंह, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर जबर सिंह और मंजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस बले अजय मसीह निवासी सोहल के बूचड़खाने पर छापामारी की।
वहां से तीन पशु जीवित बरामद हुए। साथ ही 12 खालें बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। इस अवसर पर राजन गोयल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, कुलदीप राज बलग्गन उपाध्यक्ष गो प्रकोष्ठ दल, संजीव विज उपाध्यक्ष, मनोज और विकास महाजन उपस्थित थे।