फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने किसानों को लिखा पत्र, कहा- बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल बातचीत से ही निकला

Wed, 11 Nov 2020 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सनी देओल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुरदासपुर से सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कृषि कानूनों पर नाराज चल रहे किसान संगठनों के नेताओं के नाम खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सभी किसान संगठनों से अपील करते हुए लिखा कि 13 नवंबर को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच दिल्ली में होने वाली वार्ता में हिस्सा जरूर लें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के निमंत्रण पर निर्णय लेने के लिए किसान संगठनों ने बैठक बुलाई है। उन्होंने लिखा कि पंजाब की समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए संगठनों के नेता इस निमंत्रण को स्वीकार करें और बैठक में जरूर हिस्सा लें।

सांसद ने लिखा है कि इतिहास गवाह है कि बड़ी से बड़ी समस्या, विवाद और मांगों का हल बातचीत से ही निकला है। इसलिए किसान इस निमंत्रण को अस्वीकार न करें। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के हित चिंतक हैं। केंद्र सरकार सबसे बातचीत कर उनके मुद्दों का निवारण करने की इच्छा और नीयत रखती है। 
विज्ञापन


इसी कारण पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के न्योते पर संगठनों की अधिकारियों से बैठक हुई। अब पंजाब भाजपा के प्रयास से केंद्रीय मंत्रियों एवं किसान संगठनों के बीच बैठक दिल्ली में होगी। उन्होंने हाथ जोड़कर किसानों से अपील की है कि इस बातचीत के न्योते को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें