कोरोना वायरस का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद लोग महामारी की वजह से बाहर निकलने से बच रहे हैं। यही वजह है कि बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ रही है। दीपावली जैसे त्योहार में भी दुकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पंजाब के अमृतसर के बाजारों का भी है। यहां दुकानदार कम ग्राहकों की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना कि कोरोना की वजह से पिछले अन्य वर्षों की तुलना में इस बार 50 से 60 फीसदी की गिरावट व्यापार में देखने को मिल रही है।