फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भाजपा सांसद सनी देओल 'लापता', पठानकोट में लगे पोस्टर

Mon, 13 Jan 2020 10:00 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
विज्ञापन
खंभों पर चिपकाए गए पोस्टर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सांसद सनी देओल की हलके में अनुपस्थिति को लेकर ‘गुमशुदा की तलाश, सांसद सनी देओल’ के पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेसी पार्षद गणेश कुमार और उनके साथियों ने शहर के बस स्टैंड, कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन पर सनी देओल ‘गुमशुदा की तलाश’ के पोस्टर लगाए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने सनी देओल पर आरोप लगाया कि सनी सांसद बनने के बाद धन्यवाद रैली कर गायब हो गए। उसके बाद उन्होंने भाजपाइयों के साथ बंद कमरे में मीटिंग तो की लेकिन आम जनता के सामने नहीं आए। 

पार्षद गणेश ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों ने बड़े चाव से सनी देओल को सांसद चुना था। लोगों ने सोचा था कि सिने स्टार शहर में आएंगे। पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करवाएंगे और शहर का विकास होगा लेकिन सनी ने सभी लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी बोले- जनता का विश्वास मेरी ताकत

गुमशुदा पोस्टर की बात सांसद सनी देओल तक पहुंची तो उन्होंने अपना वीडियो जारी किया और हलका निवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। पोस्टर वाली बात पर सनी ने कहा कि मेरे विरोधी एक बात समझें कि हम दोनों लोगों की सेवा के लिए हैं, लोगों की बेहतरी के लिए काम करना है। 

उन्होंने कहा कि नैरोगेज पर एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट पर केंद्र और राज्य सरकार ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी लोगों की बेहतरी के प्रोजेक्टों पर काम करते रहेंगे। सनी ने कहा कि हलके के लोगों का विश्वास ही मेरी ताकत है। वहीं मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि कांग्रेस नैरोगेज समेत कई प्रोजेक्ट लाने में नाकाम रही, अब बचकाना हरकतों से लोगों को गुमराह कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें