पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने दी लाइव परफॉर्मेंस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सिंगर गुरदास मान से उड़ता पंजाब को लेकर सवाल पूछा गया तो वे जवाब देने से पहले हिचकिचाते हुए नजर आए। फिर बाद में कहा कि मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी। चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में लाइव परफॉर्म करने आए गुरदास मान से स्पेशल बातचीत में यह सवाल पूछा गया।
इस मौके पर गुरदास मान ने कहा कि इंसान खाने में जो पसंद करता है, एक दुकानदार वही उसके सामने परोसता है। कुछ ऐसा ही संगीत की दुनिया में होता है। उन्होंने माडर्न गायकी जिसमें नशा, सट्टा, शराब पर फोकस किया जाता है, उसके विषय में बात करते हुए कहा कि एक कलाकार अपने श्रोताओं को ध्यान में रखकर अपनी कला का प्रदर्शन करता है।