फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल के आतंक से बच्चों को बचाएंगे गुलशन ग्रोवर, अपनाया अनोखा तरीका

Sun, 01 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
blue whale - फोटो : blue whale
विज्ञापन
ब्लू व्हेल के आतंक से बच्चों को बचाने के लिए गुलशन ग्रोवर ने बीड़ा उठाया है। इस मकसद के लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया, वो भी काफी अनोखा है। जिस सोशल मीडिया का सहारा लेकर ब्लू व्हेल जैसे खतरनाक गेम में बच्चों को धकेला जा रहा है अब उसी सोशल मीडिया के जरिए इस गेम को टक्कर देते हुए इससे बच्चों की जिंदगी भी बचाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए बीड़ा उठाया है धर्मनगरी की दर्जन भर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े एवं एसबीआई से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त गुलशन कुमार ग्रोवर ने, जो हर रोज व्हाट्सएप मैसेज भेजकर न केवल अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि बच्चों व युवाओं को भी इससे दूर रहने के लिए प्रकाश फैला रहे हैं। वह अदबी संगम कुरुक्षेत्र संस्था के कार्यकारी प्रधान हैं तो वहीं श्री स्थाणु सेवा मंडल के परियोजना निदेशक व पंजाबी साहित्यक मंच के कोषाध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय योग संस्थान, महादेव गोशाला सहित अन्य दर्जन भर संस्थाओं से जुड़े हुए है।

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह हर रोज करीब 150 लोगों को ब्लू व्हेल गेम को लेकर मैसेज भेज रहे हैं, ताकि व्यापक स्तर पर इस गेम के बारे में जागरुकता लाई जा सके। उन्होंने बताया कि वह जहां माता-पिता को अपने बच्चों के हावभाव पर नजर रखने व उन्हें अकेले न छोड़ने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं बच्चों को भी ऐसे जानलेवा गेम से दूर रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद भी है कि उनके द्वारा किए जा रहे यह प्रयास अवश्य ही बच्चों की जिंदगी बचाने के काम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में ही हर रोज घंटों समय लगा रहे

ब्लू व्हेल - फोटो : social media
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि जैसे ही उन्हें ब्लू व्हेल गेम के परिणामों के बारे में जानकारी मीडिया से लगी तो उन्होंने इस गेम के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए सर्च किया। उन्हें बच्चों की जिंदगी से खेले जाने को लेकर हैरानी भी हुई। तभी से उन्होंने निर्णय किया कि वह हर बच्चे की जिंदगी बचाने व ऐसे गेम से दूर रहने के लिए भरसक प्रयास करेंगे और करीब 15 दिनों से वह इस काम में ही हर रोज घंटों समय लगा रहे हैं।

अमर उजाला की मुहिम सराहनीय
गुलशन कुमार ग्रोवर ने ब्लू व्हेल गेम को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही मुहिम की भी सराहना की और कहा कि यह समाचार पत्र अपना सही दायित्व निभा रहा है। दूसरे मीडिया संस्थानों को भी ऐसी मुहिम चलानी चाहिए।

गुरिंद्र अनेजा ने प्रार्थना सभा में किया बच्चों को जागरूक
इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गुरिंद्र अनेजा ने प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को ब्लू वहेल गेम के दुष्परिणामों के बारे मे जानकारी दी और बताया कि उन्हें इस गेम से स्वंय भी दूर रहना चाहिए तथा अपने आस-पास के बच्चों को भी इस गेम के खतरों से सचेत करना चाहिए।

वैसे तो बच्चों को मोबाइल का प्रयोग ही नही करना चाहिए और यादि आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना पड़े तो माता-पिता की देख-रेख मे करें। माता-पिता को भी चाहिए कि वो बच्चों को फोन से दूर रखें यदि बच्चे नहीं मानते तो फोन लॉंक रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें