फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदाऊदी शो शुरू, 'गांधी-कस्तूरबा' को देखने पहुंचें

Sat, 06 Dec 2014 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदाऊदी शो के लिए सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में आज से गुलदाऊदी शो शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। 8 दिसंबर तक गुलदाऊदी शो होगा। इस बार गुलदाऊदी के फूलों की खूबसूरती ही नहीं इनके अनोखे नाम भी सैलानियों को खूब आकर्षित करेंगे। यहां महात्मा गांधी और कस्तुरबा गांधी नाम के फूल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही चंगेज खां, बीरबल साहनी और ताजमहल नाम के फूल भी दिखाई देंगे। ऐसे ही अनेकों नामों के सैंकड़ों फूल इस समय गार्डन में सजाए जा रहे हैं। इनके अलावा सोनार बंगला, चंद्रमा, कोका सूजन, द मून, द सन, कुकुबेरी, स्नो बॉल, गार्डन इस्टेट और पैनाक्रिना आदि नाम की किस्में भी दिखाई देंगी।

इस शो में शामिल किए जाने वाले फूलों को उगाने की तैयारी नगर निगम फरवरी में ही शुरू कर देता है। निगम के हॉर्टीकल्चर विंग ने इस साल 12 हजार गुलदाऊदी के फूल तैयार किए हैं। इनमें से पांच हजार से ज्यादा फूल इस शो में सजाए जाएंगे। इन्हें अलग-अलग आकृतियों में सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल हैं गुलदाऊदी की 256 किस्में

शो में इस साल गुलदाऊदी के फूलों की 256 किस्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इनमें तीन नई किस्मों को भी शामिल किया गया है। हालांकि, नगर निगम के अधिकारी अभी इन किस्मों के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।  

शो में प्रतियोगिता के लिए 532 आवेदन
गुलदाऊदी शो से एक दिन पहले नगर निगम प्रतियोगिता का भी आयोजन करेगा। इसमें ‘किंग ऑफ शो’, ‘क्वीन ऑफ शो’ और ‘प्रिंसेज ऑफ द शो’ जैसे खिताब दिए जाएंगे।

इंडीविजुअल और गवर्नमेंट, नॉन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशंस कैटेगिरी के लिए 572 आवेदन अभी तक आ चुके हैं। पिछले साल प्रतियोगिता में 734 आवेदन आए थे। इस साल और ज्यादा आवेदन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इंडोर पॉल्यूशन रोकने में कारगर है गुलदाऊदी

गुलदाऊदी के पौधे सिर्फ अपने खूबसूरत फूलों के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि घरों के अंदर ये प्रदूषण कम करने में भी सहायक हैं। अमेरिका में एक रिसर्च के बाद गुलदाऊदी की किस्म मोरीफोलियम ऐसे पौधों की सूची में रखा गया है।

इस गुलदाऊदी को फ्लोरिस्ट डेजी और हार्डी गार्डन मॉम के नाम से भी जाना जाता है। गुलाबी रंग के खूबसूरत फूल वाली यह किस्म घर की हवा से बेंजीन, फार्मेल्डिहाइड, ड्राइक्लोरोएथिलिन, जाइलिन और अमोनिया के प्रदूषण को करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें