फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की आतंरिक बगावत पर 'गुल' हुई पनाग

Tue, 03 Mar 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में आंतरिक बगावत पर सवाल पूछे जाने पर चंडीगढ़ आईं आप नेता गुल पनाग ने इस मुद्दे पर चुप्पी ही साध ली। गुल पनाग से जब आम आदमी पार्टी में चल रहे अंदरूनी विवाद पर योगेंद्र यादव को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह स्पोर्ट्स इवेंट से जुड़ी कांफ्रेंस है, इसलिए राजनीतिक सवाल न करें। ऐसे आयोजनों में वह राजनीति से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी। गौरतलब हैं कि गुलपनाग यहां 15 मार्च को होने वाली मैराथन को प्रमोट करने पहुंची थीं।

चंडीगढ़ मैराथन विभिन्न सामाजिक उद्देश्य के लिए कराई जा रही है। इनमें सीनियर सीटीजन का सम्मान, ड्रग्स से दूर रहने, ट्रैफिक रूल्स का पालन करने, महिलाओं का सम्मान करने के मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रनिंग से पॉजीटिव एनर्जी मिलनी शुरू हो गई’

‘रनिंग ने मेरी जिंदगी बदल दी। बचपन से ही मुझे दौड़ने का शौक है और यही मेरी हॉबी भी। इसलिए 10 साल में 16 हाफ मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। रनिंग हमेशा से ही हेल्थ को प्रमोट करती है और सिटी ब्यूटीफुल में सड़कें व वातावरण भी इसके लिए सबसे अनुकूल है। मेरी लाइफ में बेस्ट चेंज उसी दिन आया, जब मैंने पहले दिन रनिंग शुरू की। उसी दिन से पॉजीटिव एनर्जी मिलनी शुरू हो गई’।

यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री गुलपनाग का। वह रॉक गार्डन से 15 मार्च को आयोजित होने वाली मैराथन को प्रमोट करने सोमवार को चंडीगढ़ पहुंची थीं और इसी कड़ी में उन्होंने प्रेस वार्ता भी की। तीन कैटगरी में होने वाले इस आयोजन के विजेताओं के बीच दो लाख रुपये की इनामी राशि बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह एक दर्जन से अधिक हाफ मैराथन में देश के विभिन्न शहरों में भाग ले चुकी हैं। अब उन्हें अपने शहर में दौड़ने का मौका मिला है। इसलिए वह इसमें जरूर भाग लेंगी।

आप भी ले सकते हैं हिस्सा
मैराथन के लिए अब तक पांच हजार से अधिक एंट्री हो चुकी है। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो 180030101927 नंबर पर मिस्ड कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें