फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा के विकास पर क्या बोले खट्टर?

Sat, 25 Oct 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भावी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ढाई करोड़ हरियाणावासियों ने भाजपा सरकार बनाई है। कोशिश रहेगी कि हरियाणा को गुजरात के बराबर लाकर खड़ा किया जाए।
विज्ञापन


खट्टर ने दावा किया कि उनकी सरकार स्वच्छ, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त तथा विकास को नया आयाम देने वाली और आम जनता से हर समय जुड़ी रहने वाली सरकार होगी। वीरवार को दीपावली के दिन मनोहर लाल खट्टर करनाल के पीडब्लूडी रेस्ट में आयोजित समारोह में रहे।

मनोहर लाल खट्टर ने आमजन को संबोधित करते हुए सबसे पहले दीपावली की मुबारकबाद दी। समाज के समुचित संवर्धन के लिए हर कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर डीजीपी एसएन वशिष्ठ समेत प्रदेश के कई नवनिर्वाचित विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम अलग सोच के व्यक्तित्व हैं'

जितनी भी सरकारें आईं वो व्यक्ति व्यवस्थित सरकार रही, जबकि हम अलग सोच के व्यक्तित्व हैं, हम सोचते हैं कि समाज का क्या होगा और किस तरीके से हरियाणा का विकास किया जाएगा? इसके लिए सरकार एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी की होगी। उन्होंने कहा कि हम सबको छोटी सोच से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है और विकास के कार्य सभी को मिलकर करने होंगे।  

अब हमारी जिम्मेदारी: भावी मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि चुनाव से पहले आम जनता की जिम्मेदारी थी कि हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत दें, जनता ने अपना उत्तरदायित्व निभा दिया है, लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के अंतर्गत सभी का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

दो घंटे खड़े होकर किया अभिवादन: स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मनोनीत मुख्यमंत्री ने लगभग सवा दो घंटे खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। एक-एक करके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनोनीत मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई दी और उन्होंने भी उपस्थित लोगों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन अन्याय पर न्याय की जीत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें