हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में बता ही दिया कि उनकी सरकार कैसी होगी। दीपावली के दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट राउस में आयोजित समारोह में खट्टर ने कहा कि 'मैं निश्चित रूप से कहना चाहूंगा कि यह सरकार समाज के हर वर्ग की सांझी सरकार होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
उनकी कोशिश रहेगी कि हरियाणा को गुजरात के बराबर लाकर खड़ा किया जाए'। जितनी भी सरकारें आई वो व्यक्ति व्यवस्थित सरकार रही, जबकि हम अलग सोच के व्यक्तित्व हैं, हम सोचते हैं कि समाज का क्या होगा और किस तरीके से हरियाणा का विकास किया जाएगा? इसके लिए सरकार एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी की होगी। उन्होंने कहा कि हम सबको छोटी सोच से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है और विकास के कार्य सभी को मिलजुल कर करने होगा।