गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की 14वीं जनरल काउंसिल मीटिंग समराला में आयोजित की गई। इसमें मोहाली इकाई के सदस्य भी शामिल हुए।
प्रेस सचिव हरनेक मावी ने बताया कि मोहाली इकाई ने सूबा कमेटी को भरोसा दिलाया है कि टीचरों के हितों के लिए जो भी संघर्ष छेड़ा जाएगा, उसमें इकाई बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी।
मीटिंग में कहा गया कि सभी इकाइयां ठेके पर रखे टीचरों को रेगुलर कराने के लिए संघर्ष छेड़ें। यह भी फैसला किया गया कि टीचरों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर से डीपीआई-डीजीएसई दफ्तरों पर धरना शुरू किया जाएगा।