फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी 2.0 से व्यापार करने में होगी आसानी : अवि भसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के एक निजी होटल में लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ और भाजपा इंडस्ट्री सेल की ओर से जीएसटी 2.0 सुधार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य व्यापारियों और उद्योग जगत को नए सुधारों और उनके लाभों से अवगत कराना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन रहे, जिन्होंने जीएसटी सुधारों के विभिन्न पहलुओं और देश की अर्थव्यवस्था पर उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता उद्योगपति नवीन मंगलानी और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन थे। अवि भसीन ने कहा कि जीएसटी 2.0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है जो व्यापार प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ पहुंचाएगी।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा इंडस्ट्री सेल के संयोजक अरुण गोयल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकेश रत्तन अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, व्यापारी और भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें