फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूद उतार ले गए संघ नेताओं की तस्वीरें, मोदगिल ने मोहन भागवत की फोटो भी लगाई

Thu, 11 Jan 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
davesh moudgil chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों के बीच मेयर चुनाव के बाद भी गुटबाजी बरकरार है। नवनिर्वाचित मेयर देवेश मोदगिल पहले दिन नगर निगम पहुंचे तो मेयर की कुर्सी के सामने की दीवार पर लगी आरएसएस नेताओं की तस्वीरें गायब मिलीं। उन्होंने स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि पूर्व मेयर आशा जसवाल और अरुण सूद कार्यकाल के अंतिम दिन इन तस्वीरों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


मोदगिल ने बुधवार शाम को आठ हजार में आरएसएस नेताओं की नई तस्वीरें खरीदवाकर कमरे में लगवा दीं। खास बात यह है कि अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी तस्वीर जोड़ दी गई है। पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आद्य सरसंघ संचालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के अलावा भारत माता की तीन तस्वीरें लगी थीं।

ये तस्वीरें 2016 में तत्कालीन मेयर अरुण सूद ने अपने कमरे में लगवाई थीं। इनको वह दिल्ली भाजपा कार्यालय से खरीद कर लाए थे। साल 2017 में आशा जसवाल मेयर बनीं, लेकिन अरुण सूद ने आशा जसवाल के मेयर रहते हुए तस्वीरें नहीं हटाईं क्योंकि सूद और जसवाल दोनों ही टंडन गुट के सक्रिय सदस्य हैं और इनकी आपस में अच्छी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

davesh moudgil chandigarh
आशा जसवाल ने बगावत कर नामांकन भरा था तो सूद ने ही मोदगिल के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी, जबकि मोदगिल के साथ-साथ अरुण सूद मेयर पद के दावेदार थे। आशा जसवाल भी सूद को ही मेयर बनवाना चाहती थीं। हालांकि, आशा जसवाल भी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद वह तस्वीरें लेकर गई हैं, जो उनकी अपनी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ थीं। यह उनके कार्यकाल में मेयर आफिस में ही लगी थी।

बुधवार सुबह नगर निगम में अपने दफ्तर में आया तो देखा कि दीवार से आरएसएस नेताओं की तस्वीरें गायब थीं। इसके बाद नई खरीदकर लगा दी गई हैं। अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी तस्वीर लगाई गई है। क्योंकि मैं आरएसएस की विचारधारा से जुड़ा हूं।
-देवेश मोदगिल, मेयर चंडीगढ़

मेयर आफिस में लगी आरएसएस नेताओं की तस्वीरें उनकी निजी हैं। वह खुद अपने कार्यकाल में दिल्ली से खरीदकर लाए थे। आशा जसवाल चाहती थीं कि ये तस्वीरें उनके कार्यकाल में लगी रहें, इसलिए उनका मेयर कार्यकाल पूरा होने पर वह इन तस्वीरों को ले गए।
-अरुण सूद, पूर्व मेयर चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें