ढुकाव में नाचने के दौरान रभड़ा के सुमित ने गोली मारी है और भिवानी अस्पताल ले जाया गया है। वह अस्पताल पहुंचा तो पता लगा कि योगेश की मौत हो चुकी थी। बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने पता किया है कि करीब डेढ़ महीने पहले सुमित और योगेश का गोहाना में झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में सुमित ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी अवैध हथियार सहित फरार हो गया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि आरोपी सुमित युद्धवीर का दोस्त है।
डेढ़ माह पहले ही कहा था गोली मार दूंगा
मृतक के मामा बिजेंद्र ने बताया कि उसके भांजे ने उसे पहले बताया था कि एक-डेढ़ महीने पहले सुमित से झगड़े के बाद उसने धमकी दी थी कि तुझे गोली मार दूंगा। उस समय उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। आज उसी रंजिश में उसके भांजे की हत्या की गई है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
घर में शादी थी तो सभी झूम रहे थे। योगेश भी अपने चचेरे भाई की शादी में नाच रहा था। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत की खबर गांव पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गई। आहुलाना में जहां नई नवेली दुल्हन के घर आने के स्वागत की तैयारियां चल रही थी वहां अब मातम पसरा है।
योगेश की मौत के बाद पुलिस ने पहले आरोपी की तलाश में शादी की वीडियो खंगाली। उसमें भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बाद में पता चला कि शादी में आए सुमित नामक युवक ने गोली चलाई है। जिसके बाद सुमित की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान सूचना पर आरोपी सुमित का ताऊ व एक अन्य परिजन सामान्य अस्पताल भिवानी पहुंच गए।
यहां से पुलिस ने इनके माध्यम से सुमित को बुलाया तो वह सभी को गुमराह करता रहा। पहले बताया कि वह आ रहा है, रोहतक पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद फोन किया तो भी जवाब दिया कि रोहतक पहुंच गया। बार-बार रोहतक की बताने पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को ही अपने साथ थाने ले गई।
युवक योगेश की ढुकाव में नाचने के दौरान गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के मामा बिजेंद्र की शिकायत पर सोनीपत जिले के गांव रभड़ा निवासी सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई रामअवतार शर्मा, इंचार्ज जूई चौकी