फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगी कार और 11 लाख...नहीं मिले तो बारात लेकर नहीं गया पुलिसवाला

Wed, 12 Dec 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का जवान शादी से ठीक पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने से बारात भी नहीं गई। इसके बाद लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। यहां के परखोत्तमपुर निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शादी से ठीक पहले गायब हो गया। इस मामले में लड़की पक्ष ने महिला पुलिस थाना में ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग की वजह से  बारात लेकर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान सहित उसके परिवार के दस सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के गांव डहीना निवासी पुलिस के जवान ने अपनी बेटी का रिश्ता परखोत्तमपुर गांव निवासी हरियाणा पुलिस के जवान सोनू के साथ इसी साल जनवरी में तय किया था। 

रिश्ता तय करने के बाद परिवार की तरफ से 11 नवंबर को चिठ्ठी भेजकर 9 दिसंबर की शादी तय की गई थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि सात दिसंबर को लग्न से ठीक पहले उसके परिजनों को फोन आया जिसमें उन्होंने लग्न में एक ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग की। पिता ने कहा, दहेज मांगना अपराध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इसके बाद भी परिजन दहेज की मांग पर अड़ गए और लग्न भी नहीं लिया। पिता ने आरोप लगाया कि लड़के के परिजनों ने उसको कहीं पर छिपाया है और दहेज की वजह से बारात लेकर नहीं आए जिससे मेरा और बेटी का सम्मान खराब हुआ। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी जवान सोनू, जगदीश प्रसाद, सुमित्रा, अनिल कुमार, बाबूलाल, आशा देवी सहित अलवर के रैवाना निवासी बिटूट सिंह, सरोज देवी, सूबे सिंह और महेंद्रगढ़ जिले के भड़फ निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
  
रिश्ता तय करने से पहले ही लगा हुआ था जवान
लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी जवान रिश्ता तय करने से पहले ही पुलिस की नौकरी में लगा हुआ था और वह खुद ही लड़की को पसंद करके गया था। अब दहेज की मांग को पूरी नहीं किए जाने के कारण वह बारात लेकर नहीं आया है।

एक युवती के साथ फरार होने का संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जवान के समीपवर्ती गांव की एक युवती भी गायब बताई गई है जिसके बाद संदेह जताया जा रहा है जवान संभवत: उसी लड़की के साथ गायब है। हालांकि लड़की के परिजनों ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस जवान का परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रैवाना गांव का है और जवान बचपन से ही परखोत्तमपुर गांव में अपनी बुआ के पास रह रहा है। 

लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी पुलिस के जवान सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज की मांग पर बारात नहीं ले जाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल जवान का कोई सुराग नहीं है और अभी लड़का पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया है। -बालावती, जांच अधिकारी महिला थाना पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें