फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजा और बवाल: दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बारातियों संग की पिटाई, प्लेट लेकर भागते दिखे लोग

Tue, 12 Sep 2023 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि उक्त युवक तीन साल से उसके साथ रह रहा था और ढाई लाख रुपये भी ले चुका है। उसने शादी करने का वादा किया था। उसे पता चला कि वकील सिंह उर्फ सुनील गांव चक्क टाहलीवाला में एक लड़की के साथ शादी कर उसकी जिंदगी खराब करने जा रहा है।
विज्ञापन
Punjab News:
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चक्क टाहली में एक घर में शादी का जश्न चल रहा था और दुल्हन के घर हलवाई बारात के खाने-पीने की तैयारी में जुटे थे। टेंट भी लग चुका था। बारात के पहुंचने पर मेहमान नवाजी की तैयारी चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ फिल्मी अंदाज में दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ दुल्हन के घर आ धमकी। देखते ही देखते घर में शादी का माहौल जंग के अखाड़े में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वकील सिंह उर्फ सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका की रविवार को शादी होने वाली थी। लगभग 12 बजे गांव चक्क टाहलीवाला बारात पहुंची। शादी की रस्में शुरू होते ही दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां बारातियों समेत दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। बाराती हाथों में प्लेट लेकर भागते दिखे। दोनों पक्षों की महिलाओं में भी जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि उक्त युवक तीन साल से उसके साथ रह रहा था और ढाई लाख रुपये भी ले चुका है। उसने शादी करने का वादा किया था। उसे पता चला कि वकील सिंह उर्फ सुनील गांव चक्क टाहलीवाला में एक लड़की के साथ शादी कर उसकी जिंदगी खराब करने जा रहा है।
विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने कहा कि हमें गांव केरिया के दो बिचौलियों और एक लाधूका के बिचौलिए ने लड़के के अच्छा होने की बात कह कर रिश्ता करवाया था। लड़की ने आकर बताया तो मामले की सच्चाई सामने आ गई। दुल्हन के पिता ने प्रशासन से दूल्हे और बिचौलियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की। चौकी घुबाया प्रभारी हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें