फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा का हजारों कर्मचारियों को दीवाली स्पेशल तोहफा, पढ़ें स्कीम

Tue, 18 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने हजारों सरकारी मुलाजिमों का दीवाली का तोहफा एडवांस में ही दे दिया है। गमाडा ने मुलाजिमों के लिए पहली बार मोहाली व न्यू चंडीगढ़ में मल्टी स्टोरी दो हजार फ्लैट्स की स्कीम निकाली है। स्कीम के लिए मुलाजिम ऑन लाइन व आफ लाइन  दोनों माध्यमों से अप्लाई कर पाएंगे। स्कीम में 18 नवंबर तक खुली रहेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुलाजिम भुगतान नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड व डेविट कार्ड से कर पाएंगे। गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक चार कैटेगरी में फ्लैट्स की  स्कीम निकाली गई है। जिसमें टाइप एक से लेकर टाइप चार तक शामिल हैं। वहीं, लोकेशन के हिसाब से रेट तय किए गए हैं। जहां न्यू चंडीगढ में थोड़े रेट कम  हैं। जबकि मोहाली सिटी के अंदर के इलाके का अधिक है। साथ ही फ्लैटों का साइज 690 स्क वेयर फीट से लेकर 1725 तक रहेगा। टाइप वन को छोड़कर सभी को  कार पार्किंग दी गई है।

वहीं, गमाडा ने स्कीम के लिए छह नामी बैंकों से  टाइप अप किया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक,  पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी बैंक शामिल है।  स्कीम में नब्बे प्रतिशत हाउसिंग लोन की सुविधा मुलाजिमों को मिलेगी।  मुलाजिम दस से बीस साल तक अपनी सुविधा अनुसार होम लेन ले पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, एप्लीकेशन मनी नॉन रिफेंडएबल रहेगी। इसके अलावा जो गमाडा ने दाम तय किए  हैं। उस पर दो फीसदी कैंसर सेस अतिरिक्त वसूला जाएगा। वहीं, स्कीम संबंधी  ब्रॉशर गमाडा सिंगल विंडो पर सौ रुपये में हासिल किया जा सकता है।

यह सुविधाएं मिलेगी फ्लैटों में
1725  प्रति वर्ग स्क वेयर फुट वाले फ्लैट में तीन बेडरूम, ड्राइंग डाइनिंग,  किचन, कार पार्किंग, थ्री टायलेट, स्टोर व सर्वेंट क्वार्टर मिलेगा। जबकि  1380 प्रति स्कवेयर फुट में दो बेड रूम, ड्राइंग डाइनिंग, किचन, कार  पार्किंग, दो टायलेट्स, स्टोर व सर्वेंट क्वार्टर, 1035 स्क वेयर फुट वाले  एरिया में दो बेडरूम, ड्राइंग डाइनिंग,, किचन, कार पार्किंग, टू टायलेट व  स्टोर। 680 स्क वेयर फुट में वन बेडरूम विद टायलेट, ड्राइंग डाइनिंग, किचन,  स्कूलर व स्टोर पार्किंग शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें