फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : बहू, पोते से तंग आकर फंदे से झूल गया दादा, लिखा ‘...मुझे बहुत दुख है’

Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग देसराज ने बहू और पोते से तंग आकर अपनी जान दे दी। बुजुर्ग का शव घर के कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला। मृतक बुजुर्ग ने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी बहू और पोते को ठहराया है। इसका खुलासा मृतक की जेब से मिले पर्चीनुमा सुसाइड नोट से हुआ। जिसमें लिखा था कि ‘सीमा और ऋषि मेरी मौत के जिम्मेदार हैं...मुझे बहुत दुख है।’सीमा बुर्जुग की बहू है और ऋषि उसका पोता। 

विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, सबूत मिटाने समेत साजिश रचने की धाराएं भी लगाई गईं हैं।

पुलिस को सेक्टर-22 स्थित मकान नंबर (1491) में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेक्टर- 22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक देसराज के बेटे मोहिंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने पिता के कमरे में गए तो उसके पिता एक कपड़े के सहारे पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर सेक्टर- 22 स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देसराज को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

बाद में परिजन मृतक बुर्जुग के शव को वापस घर ले आए। उधर, मृतक की बहन ने अपने भाई देसराज की मौत को हत्या बताते हुए शक जताया। इसी शक के आधार जांच कर रही पुलिस ने जब मोहिंद्र ,उनके बेटे ऋषि व बहू सीमा से वह कपड़ा मांगा, जिससे देसराज ने फंदा लगाया था। तो वे सभी गोलमोल जबाब देने लगे। 

पुलिस ने घर की भी तलाशी ली। लेकिन तब भी वह कपड़ा बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घर पर रखे शव को अपने कब्जे में लिया और उसे लेकर जीएमएसएच-16 पहुंची। वहां एग्जामिनेशन के दौरान डॉक्टरों को मृतक की शर्ट की जेब से एक छोटी पर्ची मिली। जिसमें लिखा था कि 'सीमा व ऋषि मेरी मौत के जिम्मेवार हैं...मुझे बहुत दुख है'। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें काबू किया।

बुजुर्ग करता था कपड़े इस्तरी करने का काम, शर्मिंदगी महसूस करते थे परिजन
उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि परिजन बुजुर्ग देसराज कपड़े इस्तरी करने के काम से शर्मिंदगी महसूस करते थे। पोते और बहू दोनों उससे यह काम छुड़वा भी दिया था। जिसके बाद से लगातार देसराज परेशान रहने लगा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही देसराज की मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। उधर, शुक्रवार को आरोपी सीमा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी ऋषि (21) से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें