हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार प्रदेश के राजीव गांधी खेल स्टेडियमों का नाम बदलने की तैयारी में है। खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंचायतों से प्राप्त लगभग 90 फीसदी प्रस्तावों में स्टेडियमों के नाम राजीव गांधी के स्थान पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य शहीदों के नाम पर रखने की मांग की गई है। सरकार इस पर विचार कर रही है।
विज ने कहा कि खिलाड़ियों को डोपिंग मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य को 4 जोन में बांटेंगे। केंद्र सरकार की टीम को आमंत्रित कर खिलाड़ियों को आदतन या गलती से डोपिंग का शिकार होने से बचाया जाएगा। अभियान को हर छोटे-बड़े खिलाड़ी तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर भी मुहिम शुरू की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा किक्रेट संघ और भारतीय किक्रेट संघ चंडीगढ़ व पंचकूला में करने जा रहा है। विज ने अपने कोष से 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा करते हुए प्रतियोगिता का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए किक्रेट संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। हरियाणा क्रिकेट संघ के महासचिव अमरजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों की ग्रामीण टीमें तथा नेपाल की एक टीम भाग ले रही हैं।
Gram Panchayats to rename sports stadium in their area on Bhagat Singh;remove name of Rajiv Gandhi:A Vij,Haryana Min on renaming of stadiums pic.twitter.com/hDd1i5RO1n
— ANI (@ANI_news) May 17, 2017