फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, मदीना में बिका 20 लाख का झोटा

Mon, 05 Jan 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महम
विज्ञापन
विज्ञापन
मदीना में 20 लाख रुपये में झोटा बिका है। मुर्रा नस्ल की भैंस व झोटों के लिए इलाके में खासी पहचान रखने वाले मदीना कोरसान के सरपंच जितेंद्र दांगी उर्फ जीतू ने अपने ‘मोनू’ को रिकॉर्ड कीमत में बेचा है।
विज्ञापन


झोटा हिसार में डेयरी संचालक व उच्च नस्ल का पशुधन विकसित करने में लगे सोनू ने खरीदा। सरपंच के परिवार सहित स्थानीय विधायक आनंद सिंह दांगी ने रविवार को झोटे को खरीदार को सौंपा।

जीतू सरपंच ने बताया कि दो साल आठ माह के झोटे को परिवार वाले मोनू नाम से पुकारते थे। जीतू 5 से 7 लाख रुपये कीमत की कई भैंस भी बेच चुका है। जीतू के पास मुर्रा नस्ल की कई उत्कृष्ट भैंसों के अलावा 3 कटड़े भी हैं।
विज्ञापन


इनकी शारीरिक बनावट को देखते हुए साफ है कि यह बिक्री में मोनू का रिकॉर्ड तोड़े देंगे। सरपंच ने बताया कि पूरा परिवार पशुओं की बच्चों की तरह देखभाल करता है। यही कारण है कि उनके पास लाखों रुपये का शानदार पशुधन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें