सरकारी प्राइमरी टीचर्स की भर्ती शुरू होने वाली है। मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। 4500 पदों के लिए भर्तियां होंगी। ये घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरदासपुर में की। वे यहां पर बब्बेहाली छिंज मेले का उद्घाटन करने आए थे।
इस दौरान डॉ. चीमा ने कहा कि सरकार शिक्षा को प्राइमरी स्तर पर और बेहतर बनाने के लिए यत्नशील है। अगले सप्ताह 4500 प्राइमरी अध्यापकों की नियुक्तियां की जा रही है। मेले के दौरान रैसलिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अच्छा दमखम दिखाया।
16 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
डा. चीमा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान सरकार ने 60 हजार से अधिक अध्यापक भर्ती किए हैं। 16 हजार अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती मेरिट के आधार पर पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से की जा रही है।
गुरदासपुर में मेरीटोरियस स्कूल बनकर तैयार हो गया है। स्कूल उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 31 अगस्त को करेंगे। इससे पहले डॉ. चीमा ने गांव बब्बेहाली के सरकारी स्कूल में हुनर विकास केंद्र का नींव पत्थर रखा।
खिलाड़ियों की डाइट में इजाफा किया
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की प्रेस वार्ता।
विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने डॉ. चीमा से मांग कि खिलाड़ियों की डाइट 125 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी देश की उन्नति में योगदान डाल सकें। इस मौके पर डॉ. चीमा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल, एडवोकेट अमरजोत सिंह, चेयरमैन मनोज कुमार, भाजपा नेता बाल कृष्ण मित्तल, चेयरमैन अशोक कुमार, तहसीलदार नवतेज सिंह सोढ़ी, डीईओ (स) अमरदीप सिंह सैनी, डीईओ (प) सलविंदर सिंह समरा, एक्सईएन सुरजीत सिंह मौजूद थे।