फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनना है, तैयार रहें, शुरू होने वाली है भर्ती

Sat, 06 Jun 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश्ा के सेहत मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी एक्सरसाइज शुरू हो चुकी है और अगले हफ्ते तक डॉक्टरों के नियुक्ति के लिए विज्ञापन के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज ने माना कि प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था और इसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार थी। जिन्होंने स्वास्थ्य का बजट बहुत कम निर्धारित किया था।

दूसरा, पूर्व सरकार का ध्यान सिर्फ कमीशनखोरी में रहा, मरीजों की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन भाजपा की खट्टर सरकार ने मरीजों को राहत देने का काम पहले छह माह में ही ही शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले एक साल में मरीज व तीमारदार खुद देखेंगे कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। फिलहाल सबसे पहले फोकस डॉक्टरों से खाली पड़े अस्पतालों को नियुक्तियों का है।

उसके बाद नए सिविल अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा। अस्पतालों में उपकरणों व संसाधनों की कमी को भी पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें