फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए डेरे ने करोड़ों खर्चे, गोविंद ने रची थी साजिश

Mon, 11 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला में उपद्रवियों को पनाह देने में गोविंद ने रची थी साजिश
विज्ञापन
धारा-144 लागू होने के बाद भी पंचकूला में लाखों डेरा समर्थकों को पनाह देने के पीछे गोविंद का हाथ माना जा रहा है। पंजाब और हरियाणा के दूसरे जिलों से आने के बाद हजारों की संख्या में जीरकपुर से पंचकूला के अलग अलग हिस्सों में उपद्रव मचाने की नापाक साजिश के साथ साथ दाखिल हुए उपद्रवियों को गोविंद ही निर्देश दे रहा था। जीरकपुर से गिरफ्तार गोविंद को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान हिंसा की साजिश में गोविंद सहित उसके अन्य साथियों की भूमिका में कुछ और अहम खुलासे होंगे।
विज्ञापन


डेरा की 45 सदस्यीय कमेटी का सक्रिय सदस्य होने के नाते गोविंद और पंजाब-हरियाणा से पहुंचने वालों को पंचकूला के अलग अलग गंतव्यों तक पहुंचने के लिए रास्ता दिखाने की प्लानिंग कर रहा था। धारा-144 के बावजूद समर्थकों की शक्ल में पहुंचे उपद्रवियों ने पंचकूला में जमकर हंगामा मचाया। 25 अगस्त को भी गोविंद हैफेड के इर्द गिर्द उपद्रवियों को मैसेज के जरिये ऑपरेट कर रहा था। 

एसीपी मुकेश मल्होत्रा की अगुवाई में गठित  एसआईटी ने पंजाब के जीरकपुर से गोविंद को गिरफ्तार किया। 42 वर्षीय गोविंद डेरा सच्चा सौदा की 45 मेंबर की कोर कमेटी का सक्रिय सदस्य है। 25 अगस्त को दंगे से पहले आदित्य इंसा के साथ पंचकूला पहुंचा था। गोविंद को पकड़ने के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन बार बार वह चकमा दे रहा था। इस मामले में पंचकूला के डेरा प्रधा चमकौर सिंह, कानूनी सलाहकार दान सिंह की गिरफ्तारी के बाद जीरकपुर से भी गोबिंद को भी गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के रामकला गांव का रहने वाला है सक्रिय सदस्य गोविंद 

Ram Rahim Verdict - फोटो : File Photo
सिरसा के रामकला गांव का रहने वाला है सक्रिय सदस्य गोविंद 
आरोपी गोविंद हरियाणा के सिरसा के रामकला गांव का रहने वाला है और सक्रिय सदस्य होने के नाते उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। पंचकूला में दंगा भड़काने से पहले लाखों की भीड़ को पंचकूला में दाखिल कराने में अहम भूमिका निभाई। चमकौर सिंह, दान सिंह सहित डेरा के अन्य सदस्यों के साथ साथ गोविंद भी हिंसा और आगजनी की साजिश रचने में शामिल था।

गोविंद के खिलाफ दंगा भड़काने और देशद्रोह का दर्ज है केस 
एसीपी मुकेश ने बताया कि आरोपी गोविंद को 25  अगस्त को दंगे भड़काने और देशद्रोह के मामले दर्ज हैं। अरोपी गोविंद डेरा सच्चा सौदा के 45 सदस्यीय कोर कमेटी का सदस्य है। इससे पहले सुरिंदर धीमान इंसा, चमकौर सिंह, दान सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें