फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों पर डेरा समर्थकों ने किया हमले का प्रयास

Mon, 11 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
Inside The Dera Campus
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में रविवार शाम कर्फ्यू में मिली ढील के बाद कवरेज के लिए गए मीडिया कर्मियों पर डेरा प्रेमियों ने हमले का प्रयास किया। मीडिया कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


रविवार शाम को जैसे ही चार से सात बजे तक कर्फ्यू में ढील मिली तो कुछ मीडियाकर्मी डेरा सच्चा सौदा इलाके में चले गए। न्यूज चैनल एबीपी और एएनआई के पत्रकार कवरेज के लिए डेरा के पास पहुंचे तो वहां पर मौजूद डेरा प्रेमी मीडिया कर्मियों को देखकर भड़क गए और उन्होंने हाथों में पत्थर उठा लिए। डेरा प्रेमी गालियां देते हुए मीडिया कर्मियों की तरफ भागे। हाथों में पत्थर लिये डेरा प्रेमियों को देखकर मीडियाकर्मी जान बचाने के लिए डेरा से दूर भागे।
Trending Videos
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के बाद तय होगी डेरे पर अगली कार्रवाई : सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त न्यायिक अधिकारी की देखरेख में डेरा सच्चा सौदा की तलाशी हो रही है। सर्च ऑपरेशन के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

रविवार को फतेहाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन खबरों को खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा है कि डेरे से निकाली गई संगत अपने साथ डेरे से सामान भी ले गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना ने डेरा को चारों ओर से घेर रखा है। डेरा से निकाले गए लोगों की जांच करके ही उन्हें उनके शहरों में भेजा गया।

डेरे की तलाशी में देरी के सवाल पर सीएम ने कहा कि हाईकोर्ट ने जैसे ही कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया, अगले ही दिन तलाशी अभियान शुरू हो गया। डेरा प्रकरण में सरकार की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की प्राथमिकता डेरा प्रमुख को कोर्ट तक लेकर आने की थी। सरकार के इंतजाम के चलते ही कम से कम नुकसान हुआ। अगर कहीं डेरा प्रमुख को डेरा परिसर से लाना पड़ता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें