स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की दूसरी वर्षगांठ पर शहर में छह प्रोजेक्ट लांच होंगे। इनमें एक का उद्घाटन, दो का शिलान्यास और तीन लांचिंग प्रोजेक्ट होंगे। सबसे पहले सुबह 10 बजे विज्ञान पथ पर डेढ़ करोड़ की लागत से बने साइकिल ट्रैक का होगा उद्घाटन किया जाएगा।
इसके बाद 10.17 बजे पेक में कमांड कंट्रोल सिटी सेंटर प्रोजेक्ट लांच किया जाएगा। 11 बजे रोज गार्डन से सेक्टर-17 को जोड़ने वाले अंडरपास का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 11.15 बजे स्मार्ट पार्किंग के तहत ऐप को लांच किया जाएगा। 11.30 बजे सेक्टर-17 में नीलम सिनेमा के पीछे अर्बन पार्क का शिलान्यास किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ खर्च होगा।
3 बजे नगर निगम के अंतर्गत होने वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा। इंदिरा कॉलोनी, मलोया, डड्डूमाजरा और रामदरबार कॉलोनी में योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।