फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जल्दी हर घर तक पहुंचेगी अमृता, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने किया शुभारंभ

Wed, 21 Aug 2019 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने हर-घर अमृता के पोस्टर का विमोचन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के हर घर में जल्द ही हर्बल एंटीवायरस अमृता (गिलोय) मौजूद होगा। प्रदेश के स्कूली बच्चों के जरिए इसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड और अमर उजाला फाउंडेशन के साझा अभियान हर-घर अमृता के तहत पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों को अमृता के पौधे और फोल्डर वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बुधवार को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने हर-घर अमृता के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल के सचिव आईएएस विजय दहिया भी इस दौरान मौजूद रहे।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारी दिनचर्या बहुत व्यस्त हो गई है। जिस वजह से हम अपनी सेहत का पूरा ध्यान नहीं रख पाते। हमारे आसपास के वातावरण का शरीर पर बहुत असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक हम जो हवा, पानी, भोजन ले रहे हैं, वह प्रदूषित होता जा रहा है। कीटनाशकों के बेतहाशा प्रयोग से खाना बहुत विषैला होता जा रहा है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है।

गिलोय हमारे रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है। यह बुखार की संजीवनी बूटी है। यह बड़ी आसानी से आपके घर का सदाबहार सदस्य और स्वास्थ्य रक्षक बन सकता है। 

अमर उजाला के अभियान को चढ़ाएंगे सिरे : विज
हरियाणा के स्वाथ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान में आयुष विभाग बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। आयुष को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। उसमें हर-घर अमृता को भी शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में आयुष को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें