फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने सीनियर सिटीजंस को बांटे गिफ्टस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर सिटीजन होम सेक्टर- 15 में यूटी के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी बदनौर ने बुजुर्गों को दीए, मिठाइयां और गर्म कपड़े भी बांटे। शुक्रवार को 11.30 बजे के करीब राज्याल सीनियर सिटीजन होम पहुंचे। इस मौके पर सोशल वेलफेयर चंडीगढ़ प्रशासन के सेक्रेटरी बीएल शर्मा और डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवजोत कौर भी पहुंचीं।
विज्ञापन

बदनौर ने सीनियर सिटीजन होम में रहने वाले बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर करीब 50 सीनियर सिटीजन मौजूद रहे। इनमें महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। इनमें से कई सालों से यहां पर रह रहे हैं। प्रशासक ने सभी बुजुर्गों को हैपी दिवाली कहा और हरेक के पास जाकर उन्हें गिफ्ट्स के साथ शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें