फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, हरियाणा सरकार तैयार कर रही एप

Sun, 19 Jan 2020 04:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के तहत अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल इंग्लिश लर्निंग एप के जरिये अंग्रेजी सिखाईं जाएगी। इस एप के डिजाइन एवं निर्माण के लिए विभाग की ओर से ग्रांट भी जारी कर दी गई है। सभी सरकारी स्कूलों के सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। 

विज्ञापन


एप में आसान उदाहरण सहित अंग्रेजी को सिखाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लैंग्वेज एक्सपर्ट से अंग्र्रेजी के उनके वर्क को शामिल किया जाएगा। इसकी अंतिम तारीख 28 जनवरी है। सभी एक्सपर्ट को दोपहर तीन बजे तक यह पेपर वर्क भेजना होगा। इसके अलावा एप बनाने के लिए फर्म एवं कंपनी के आवेदन को भी मांगा गया है, जो हरियाणा के स्कूली बच्चों की जरूरत के अनुसार अंग्रेजी भाषा को सरलता से सीखा सके।

 विभाग की ओर से एप डिजाइन करने वाली कंपनी के लिए कुछ नियमों को तय किया है, जिसके तहत कंपनी के पास एप डिजाइनिंग एवं निर्माण का दो साल का कम से अनुभव होना अनिवार्य है। कंपनी के पास एडिटोरियल टीम में इंग्लिश एक्सपर्ट होने अनिवार्य है। एप के लिए अंग्रेजी क्विज एवं अन्य एग्जाम होना जरूरी है।
विज्ञापन


मोबाइल एप्लीकेशन से विद्यार्थियों की अंग्रेजी को सरल तरीके से समझाया जाएगा। विभाग की ओर से 28 जनवरी तक सभी इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे गए है, जिसके बाद इस एप के निर्माण किया जाएगा। इस एप में 9 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को अंग्रेजी निबंध से लेकर अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें