फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों को बचाने के लिए कैप्टन सरकार की चाल, किया बड़ा बदलाव

Wed, 05 Apr 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
17 हाईवे के बाईपास का स्टेटस बदला
विज्ञापन
हाईवे पर शराब ठेकों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद  पूरे देश में शराबबंदी देखी जा रही है। लेकिन पंजाब की नई कांग्रेस सरकार ने इसमें नया दांव खेल लिया है।  सुप्रीम कोर्ट की ओर से नेशनल और स्टेट हाईवे के500 मीटर के दायरे में शराब बेचने और परोसने पर पाबंदी लगाने के फैसले से बचने के लिए पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन की राह पकड़ ली है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब सरकार ने हाईवे के नियमों में ही बदलाव कर दिया। सरकार ने सात स्टेट हाईवे, पांच नेशनल और पांच निर्माणाधीन नेशनल हाईवे, जिनके इस साल शुरू होने की उम्मीद है, के बाईपास को डी-नोटिफाई कर दिया है। इसके बाद ये हाईवे का हिस्सा न होकर अब शहर की सड़कों का हिस्सा होंगे। अब इन बाईपास पर स्थित शराब की दुकाने बंद नहीं होंगी और होटल, मैरिज पैलेस में शराब पिलाई जा सकेगी। पब्लिक वर्क्स विभाग के प्रमुख सचिव ने तीन अप्रैल को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन 17 हाईवे के बाईपास का स्टेटस बदला

17 हाईवे के बाईपास का स्टेटस बदला
स्टेट हाईवे के बाईपास :
होशियारपुर-चंडीगढ़ (होशियारपुर शहर का हिस्सा)
बलाचौर-गढ़शंकर (बलाचौर शहर का हिस्सा)
मोगा-कोटकपूरा (मोगा शहर का हिस्सा)

मोगा-हरिके (मोगा शहर का हिस्सा)
गगन चौक से लिबर्टी चौक (राजपुरा शहर का हिस्सा)
जेसीएस सेवियर स्कूल से भैरोंपुर सरहिंद चुन्नी रोड (सरहिंद शहर का हिस्सा)
मलिकपुर चौक से डलहौजी बाईपास (पठानकोट शहर का हिस्सा)

नेशनल हाईवे के बाईपास :
शंभू-लुधियाना-अमृतसर-वाघा बॉर्डर (लुधियाना बाईपास, जालंधर बाईपास, अमृतसर बाईपास)
पठानकोट-बठिंडा-गंगानगर (दीनानगर बाईपास, धारीवाल बाईपास, बटाला बाईपास, कत्थूनंगल बाईपास, वेरका बाईपास, अबोहर बाईपास)
जीरकपुर-पटियाला-बठिंडा (पटियाला बाईपास, धनौला बाईपास, संगरूर बाईपास)
फगवाड़ा-नवांशहर-रोपड़ (फगवाड़ा बाईपास)
खरड़-समराला-लुधियाना-फिरोजपुर (मोरिंडा बाईपास)

पांच निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के बाईपास:
पठानकोट-मक्खू-अबोहर-गंगानगर (अमृतसर बाईपास, नशेरा बाईपास, हरिके बाईपास, जीरा बाईपास, तलवंडी भाई बाईपास, मुदकी बाईपास, फरीदकोट व कोटकपूरा बाईपास)
जीरकपुर-चंडीगढ़-रोपड़ (कुराली बाईपास)
फगवाड़ा-नवांशहर-रोपड़ (नवांशहर बाईपास)
खरड़-लुधियाना-फिरोजपुर (समराला बाईपास)
जालंधर-संगरूर-रोहतक (नकोदर बाईपास, शाहकोट बाईपास, धरमकोट बाईपास, जलालाबाद बाईपास बरनाला बाईपास)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें