फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः पीजीआई में निकलीं नौकरियां, भर्ती शुरू

Wed, 26 Feb 2014 04:31 PM IST
आशीष वर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीजीआई के लिए 11 सौ नए पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इनमें एडिश्नल प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट व करीब साढ़े पांच सौ नर्सों सहित अन्य पद शामिल हैं। पीजीआई ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सभी पदों को लेकर अलग-अलग विभाग निर्धारित कर दिए गए हैं। इस संबंध में पीजीआई प्रशासन की ओर से आफिस आर्डर जारी कर दिया गया है।

पीजीआई में नई पदों के सृजन की मांग कई दिनों से उठ रही थी। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से कर्मचारियों पर काम बढ़ रहा था। चाहे इमरजेंसी हो या फिर न्यू ओपीडी।
विज्ञापन


पीजीआई के मुताबिक 2013 में कुल 20 लाख मरीज न्यू ओपीडी में आए, जबकि इससे पहले साल में करीब 18 लाख मरीज न्यू ओपीडी में आए थे।

पीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि  नई नियुक्तियों का वेतन बजट के अनुसार ही होगा। इनका वेतन पहले से निर्धारित है।

बढ़ेगी डॉक्टरों की संख्या
एमडी/एमएस कोर्स में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू हो गया है। पीजीआई में अब तक डॉक्टरों की संख्या 1300 हैं। लगभग दो सौ नए पद अब बढ़ाए जाएंगे।

किसकी कितने पद
पद-संख्या
एडिशनल प्रोफेसर-02
असिस्टेंट प्रोफेसर-60
सीनियर रेजिडेंट-70
टेक्निकल असिस्टेंट-05
जूनियर लैब टेक्नीशियन-70
टेक्निकल असिस्टेंट-04
फिब्टोमिस्ट-07
डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट-04
सिस्टर ग्रेड-1-98
सिस्टर ग्रेड-2-453
(बाकी पोस्ट पैरामेडिकल स्टाफ, एडमिनस्ट्रेटिव, एकाउंट आफिसर और स्टोर कीपर की हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें