फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, पंजाब में कई विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
हड़ताल पर कर्मचारी
विज्ञापन

पंजाब में दूसरे दिन भी देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारी हड़ताल में रहे। बुधवार को जालंधर में हड़ताल पर रहे बैंक, एलआईसी, रोडवेज, पोस्ट ऑफिस, पावरकाम व अन्य विभागों के मुलाजिमों ने रोष रैलियां निकाली। बैंक मुलाजिमों व एलआईसी मुलाजिमों ने कंपनी बाग चौक में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर गेट रैली की। 

विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस मुलाजिमों ने पोस्ट ऑफिस से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोष मार्च निकाला। इसके अलावा रोडवेज मुलाजिमों ने भी कुछ समय के लिए बसों का चक्का जाम कर गेट रैली की। इस दौरान बैंक मुलाजिमों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। मुलाजिमों ने कहा कि यदि दो दिवसीय हड़ताल के बावजूद भी उन्हें उनके हक न मिले तो अघोषित समय तक के लिए भी हड़ताल हो सकती है।

पटियाला में भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में दूसरे दिन राज्य भर में बिजली मुलाजिमों ने काम नहीं किया।। पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश नेता कर्मचंद भारद्वाज और कुलदीप सिंह खन्ना के मुताबिक बिजली निगमों में 60 प्रतिशत कर्मचारियों ने दो दिनों की इस हड़ताल में हिस्सा लिया। कांट्रेक्ट कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बटाला में खड़ी रोडवेज बसें
दूसरे बिजली निगमों के दफ्तरों के आगे मुलाजिमों ने रोष रैलियां करके केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में रैलियां कीं।  मुलाजिम नेताओं ने कैप्टन सरकार की ओर से सरकारी थर्मल प्लांट बंद करने का विरोध किया। अमृतसर में भी हड़ताल के दूसरे दिन डाक घर व आय कर विभाग के कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया। बरनाला में मजदूर, किसान, मुलाजिम संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल के दौरान कचहरी रोड पर जाम लगाया। इसके बाद डीसी दफ्तर तक रोष मार्च किया गया । 

बटाला में 80 बसें डिपो में खड़ी रही      
हड़ताल के कारण बटाला रोडवेज डिपो में बहुत सारी रोडवेज की बसें खड़ी नजर आई। बसें न चलने की वजह से लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। इससे प्राइवेट बस आपरेटरों की चांदी रही। रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर परमजीत सिंह ने बताया कि यहां कुल 102  बसें हैं। मंगलवार को कुल 102 बसों में से 27 बसें चली थीं। बुधवार को महज 22 बसें ही चली हैं। उन्होंने बताया कि जिन ड्राईवर और कंडक्टर ने हड़ताल के दौरान अपना काम नही किया है, उनसे प्रति दिन 525 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना के तौर पर वसूले जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें