नवरात्र के पहले दिन हरियाणा के गर्वनर जगन्नाथ पहाड़िया भी पत्नी सहित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान जब उनसे विमान हादसे के बारे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माता का ही चमत्कार था, जोकि उस भयानक हादसे में वे जीवित बच गए वरना उस दिन कुछ भी हो सकता था।
वोटिंग के बारे में उन्होंने लोगों को अपील की कि सभी को मतदान जरूर करना चाहिए।
उधर, मंदिर में सुबह से पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। मंदिर में शाम को आरती होगी और अष्टमी वाले दिन कंजक पूजन और रामनवमी के मौके पूजा पाठ एवं हवन यज्ञ होगा।
इसके बाद वे सेक्टर 32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में भी हरियाणा के गर्वनर जगन्नाथ पहाड़िया अपनी पत्नी शांति और बेटी कुसुम के साथ पहुंचे और पूजा अर्चना की और पंडित जी के साथ हादसे के दुखद अनुभव को साझा किया।
गौरतलब है कि राज्यपाल अपनी पत्नी सहित इस मंदिर में अकसर आते रहते हैं।