फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में खालिस्तानी समर्थक ने सिद्धू की फोटो से की छेड़छाड़, फेसबुक पर की अपलोड

Tue, 02 Jul 2019 12:41 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

खालिस्तानी समर्थक और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गोपाल चावला ने अपने फेसबुक वॉल में नवजोत सिद्धू की एक विवादित फोटो पोस्ट की। इस फोटो में सिद्धू ने हरे रंग की दस्तार सजाई है। दस्तार के बायीं तरफ पाकिस्तान के झंडे के ऊपर लगा चांद का चिन्ह लगा दिया है। 

विज्ञापन


गोपाल चावला द्वारा 30 जून को अपलोड की गई इस फोटो के साथ उर्दू में लिखा है कि इस फोटो पर लिखें और शेयर करना न भूलें। सिद्धू की इस फोटो पर कई कमेंट आ रहे हैं। अमरजीत गिरगला ने अपने कमेंट में लिखा शान-ए-पाकिस्तान। जगबीर सिद्धू ने लिखा कि भाजपा में लौट जाओ, वरना कुछ नहीं मिलना। एक पाकिस्तानी ने अपने कमेंट में लिखा माशाल्लाह। 

Trending Videos
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू और गोपाल चावला की सबसे पहली मुलाकात उस समय हुई थी, जब वे करतारपुर कॉरिडोर के नींव पत्थर कार्यक्रम में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। तब सिद्धू और गोपाल चावला की तस्वीरों को लेकर विवाद पैदा हुआ था। वहीं इस मामले में सिद्धू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

गोपाल चावला ने एक जुलाई को एक अन्य वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर अपलोड की है। इस वीडियो में क्रिकेट विश्व कप में खेले जा रहे एक मैच के दौरान खालिस्तान और पाकिस्तान के झंडे को इकट्ठे बांध कर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे सिखों को दिखाया गया है। 

यह मैच कौन सी टीमों के दौरान खेला जा रहा है, यह वीडियो में स्पष्ट नहीं है। जिस ब्लॉक में बैठ कर यह वीडियो बनाया गया है। वह पर पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी, जो चाचा पाकिस्तानी के नाम से मशहूर हैं, वह भी वहां बैठा हुआ है। इसी ब्लॉक में बैठी एक महिला पाकिस्तान के झंडे को उठाकर पहले प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध नारेबाजी करती है। फिर कहती हैं कि वह चाचा को बचपन से देख रही है।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवजोत सिद्धू की फर्जी तस्वीर साझा की जा रही है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। लोगों से अनुरोध है कि सत्यापन के बिना इस तरह के मानहानि करने वाले फोटो न फैलाएं। -कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें