हरियाणा में राजनीतिक गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने सोमवार को 34 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि हलोपा ने सिर्फ जनता से गठबंधन किया है, जनता और जमीन से जुड़े व्यक्तियों को टिकट दी गई है। ऐसे में राजनीतिक गठबंधन कोई मायने नहीं रखता।
हलोपा अब तक 40 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। तीसरी और अंतिम सूची आगामी दो दिनों में जारी की जाएगी। हलोपा अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने सोमवार को रानियां रोड स्थित एमडीएलआर कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष पार्टी के 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए।
उन्होंने दावा किया कि हलोपा के साथ प्रदेश में अब तक 20 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। गोपाल ने कहा कि हलोपा प्रत्याशियों की सूची में महिलाओं तथा युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। हलोपा छोडने वाले नेताओं को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी सोच होती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की 90 सीटों के लिए करीब एक हजार लोगों ने आवदेन किया था जो एक नई पार्टी के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि 90 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव के बाद समर्थन पर विचार किया जाएगा।
हलोपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची
विधानसभा क्षेत्र------------प्रत्याशी का नाम
सिरसा--------------------गोपाल कांडा
ऐलनाबाद--------------गुरजीत सिंह कौड़ा
रादौर------------------कुलदीप सिंह मल्ही
कालांवाली--------------निर्मल सिंह मलड़ी
बादली----------------------नाहर सिंह
गढ़ी सांपला---------------रवि औल्याण
बेरी----------------------संदीप अहलावत
कैथल--------------------योगेश कालड़ा
बरवाला----------------हनुमान वर्मा प्रजापति
पिहोवा---------------------शुभांगी शर्मा
नारनौल------------------दारा सिंह सैनी
यमुनानगर-------------------संध्या शर्मा
होडल-------------------निर्मला सिकरीवाल
नूंह----------------------नियामत पहलवान
कोसली-------------------जीवन हितैषी
पानीपत ग्रामीण--------------एकता बंसल
पानीपत शहरी----------------पंकज ठकराल
इन्हें भी दिया गया चुनाव टिकट
झज्जर----------------------सुनीता सहरावत
फरीदाबाद एनआईटी--------------अब्बास खान
आदमपुर----------------------रजनी बंसल
सोनीपत---------------------कृष्णचंद राणा
नारनौंद-----------------------राममेहर
जगाधरी-------------------राजीव गुप्ता (काकू)
फतेहाबाद------------------दीपक भिडराना
उचाना कलां----------------राजेंद्र खटकड़
जुलाना---------------------सुरेंद्र मलिक
घरौंडा---------------------कर्ण सिंह रोड़
कलायत--------------------सतपाल राणा
लोहारू-----------------------डॉ. राजवीर
इसराना---------------------राजवीर मोहाना
नरवाना-----------------------विजय खटक
बावल-----------------------रविंद्र धामलावास
महेंद्रगढ़----------------------धर्मवीर यादव
नांगल चौधरी----------------बलदेव सिंह चहल