फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरी: एफिडेविट का झंझट खत्म, इन कामों के लिए नही पड़ेगी जरूरत

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यूटी प्रशासन ने अपने सभी डिपार्टमेंट्स में एफिडेविट के झंझट को खत्म कर दिया है। यूटी प्रशासन के इस फैसले के साथ ही अब लोगों को किसी भी काम के लिए अगर एड्रेस या एज प्रूफ सर्टिफिकेट देना है तो साथ में एफिडेविट की जरूरत नहीं पड़ेगी।  
विज्ञापन


इस फैसले की शुरूआत लाइसेंस या आरसी के लिए रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी(आरएलए)ने कर दी है। अब आपको आरएलए के लिए एफिडेविट नहीं बनवाना पड़ेगा। बता दें कि अभी तक तो लाइसेंस या आरसी बनवाने वाले लोगों को एड्रेस प्रूफ और एज प्रूफ के साथ एफिडेविट अलग से देना पड़ता है। लेकिन अब एपलीकेंट के सेल्फ अंडरटेकिंग या सेल्फ डिक्लेरेशन को भी एक्सेप्ट कर लिया जाएगा।

इस फैसले से शहर के लोगों को बड़ी राहत हुई है। अब लाइसेंस या आरसी बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ और एज प्रूफ सर्टिफिकेट के साथ एपलीकेंट के सेल्फ डिक्लेरेशन को भी एक्सेप्ट किया जा रहा है। अभी सिर्फ पासपोर्ट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, पे स्लिप, तहसीलदार इलेक्शन द्वारा सर्टिफाई की हुई इलेक्ट्रॉल कॉपी के साथ ही एफिडेविट की जरूरत नहीं पड़ती थी। बाकी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, अलॉटमेंट लेटर, टेलीफोन बिल आदि प्रूफ देने के बाद एफिडेविट साथ अलग से देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें