फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब पासपोर्ट भी होगा डिजिटल

Mon, 12 May 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जल्द ही पासपोर्ट में बड़ा चेंज आने वाला है। ऐसा चेंज जो आपके पासपोर्ट को एकदम सुरक्षित कर देगा। विदेश मंत्रालय इस डिजिटल पासपोर्ट की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह चिप आधारित पासपोर्ट होगा। चिप में सिक्योरिटी फीचर्स के संग पासपोर्ट धारक का सारा डाटा भी होगा। इसके लिए टेक्निकल कमेटी चिप, कंफीग्रेशन, दाम आदि की जानकारी ले रही है।

अभी पासपोर्ट विभाग द्वारा साधारण पासपोर्ट कॉपी इश्यू की जाती है। इस कॉपी में भी सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसमें छुपी हुई तस्वीर होती है जो कि आसानी से किसी को नहीं दिखाई देती।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभी ब्यूरोक्रेट्स को ही यह पासपोर्ट

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सर्टनल अफेयर्स अब तक डिजिटिल पासपोर्ट सिर्फ ब्यूरोक्रेट्स और वीवीआईपी को ही इश्यू करती है। आम लोगों के लिए इसकी सुविधा के शुरू होने पर सुरक्षा काफी बेहतर हो जाएगी।

रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर राकेश अग्रवाल ने बताया कि अब भी पासपोर्ट सुरक्षित हैं लेकिन इस चिप के साथ यह और सुरक्षित हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें