फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास तोहफा

Thu, 09 Jul 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संयुक्त मोर्चा का संघर्ष रंग लाया। इसके साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को खास तोहफा मिल ही गया। हिंदू संयुक्त मोर्चा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा पर जाने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने के विरोध में टोल प्लाजा लाडोवाल पर धरना लगाया था।
विज्ञापन


धरने के कारण दोनों तरफ कई किलोमीटर की लाइनें लग गईं। मामला बढ़ता देख, प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए कि अमरनाथ जी यात्रा पर जाने वाले वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा।

मोर्चा के राजीव टंडन की अगवाई में बुधवार की सुबह करीब 12 बजे हिंदू  संयुक्त मोर्चा के सदस्य लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मांग की कि यात्रा पर जाने वाले यात्री वाहन और भंडारा वाहन को टोल फ्री किया जाए। हिंदू नेताओं के रोड जाम करने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मानने को तैयार न हुआ हिंदू मोर्चा

पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू नेताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की मानने को तैयार नहीं थे। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आने और जाने वाले हर प्रकार के वाहनों को टोल मुक्त करने की घोषणा की।

इस बात की घोषणा एसीपी सदर रछपाल सिंह ढींढसा ने की और कहा कि यात्रा का रजिस्ट्रेशन दिखाने पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

इस अवसर पर हिन्दू संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन, वरुण मेहता, राकेश कपूर, पवन शर्मा, महेश शर्मा, आशीष बौनी, अमित अरोड़ा, रोहित साहनी, राकेश अरोड़ा, अश्वनी चोपड़ा, अमित कोंडल, मनी शीरा, बिट्टू गुंबर, लक्की कपूर, अजय बहल, नितिश नांरग, नरिंद्र दता, हरीश शर्मा, रवि सिंह, कौशल कुमार सिंह, शक्ति डाबी, मनोज गुप्ता, टिंकू शास्त्री, राजीव गुगलानी, ओ पी त्रिपाठी, ईशान शर्मा, भानु प्रताप सहित अन्य लोग हाजिर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें