फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: महिला खिलाड़ी के विवाह पर मिलेंगे 31 हजार रुपये

Fri, 25 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश की योग्य महिला खिलाड़ियों को उनके विवाह के अवसर पर 31,000 रुपये दिये जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, लड़कियों के सामूहिक विवाह के दौरान प्रत्येक लड़की को 11000 रुपये कन्यादान के रूप में दिये जाएंगे।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के परामर्श से पात्र महिला खिलाड़ियों के लिए मानदंड तैयार किये जा रहे हैं। इस योजना को लागू करने के लिए सभी जिला कल्याण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) परिवार, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिला और अनाथ व निराश्रित बच्चों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई, जो अब 31,000 रुपये से बढ़ाकर 41,000 रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार, जिन परिवारों की जमीन अढ़ाई एकड़ से कम है या एक लाख रुपये से कम है, ऐसे परिवारों को दी जाने वाली मानदेय राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें