फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 17 Jun 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपका पासपोर्ट 21 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय से अभी औसतन एक पासपोर्ट तीस दिन में बनता है। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ पासपोर्ट दिवस (24 जून) से यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पुलिस वेरीफिकेशन में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि जनरल कैटेगरी वाले पासपोर्ट को 21 दिन के भीतर तैयार करने के लिए पुलिस के अधिकारियों से तालमेल कर लिया गया है। पुलिस वेरीफिकेशन में लगने वाला समय कम होगा, उतनी जल्द पासपोर्ट मिलेगा।
Trending Videos

पहले 60 दिन में बनता था पासपोर्ट

चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग में दो साल पहले पासपोर्ट की डिलीवरी का समय 60 दिन था। इसकी वजह पासपोर्ट सेवा केंद्र और पुलिस वेरीफिकेशन से सीधा जुड़ा था।
विज्ञापन

पांच महीने में डेढ़ लाख पासपोर्ट

चंडीगढ़ रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने इस वर्ष (जनवरी से मई तक) पांच महीने के दौरान डेढ़ लाख पासपोर्ट डिलीवर किए गए है। गौरतलब है कि पासपोर्ट आवेदक पहले भी लगभग इतने ही थे पर सिस्टम मेें गति लाने के बाद ज्यादा पासपोर्ट इश्यू किए जा रहे हैं।

एप्वाइंटमेंट की संख्या बढ़ी
रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अब 1600 एप्वाइंटमेंट प्रतिदिन दी जा रही हैं। यह एप्वाइंटमेंट दो साल पहले करीब सात सौ होते थे। अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में कुल साठ काउंटर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें