फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः रोडवेज कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा

Sat, 09 May 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने वर्ष 2015-16 के लिए राज्य परिवहन कर्मचारियों के वर्दी भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्दी भत्ते में वृद्धि करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अब पात्र कर्मचारियों को प्रति वर्ष गर्मी की दो वर्दियों के लिए मौजूदा 1000 रुपये की बजाय 1350 रुपये मिलेंगे। सर्दी की वर्दी के लिए 1000 रुपये की बजाय 1450 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 के लंबित वर्दी भत्ते की नकद अदायगी की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें