यूटी प्रशासन ने हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए हैंडीक्राफ्ट चीजों की प्रदर्शनी और सेल के लिए हैंडीक्राफ्ट कलाकारों से सेल टैक्स न लेने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इस प्रस्ताव के तहत प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस संबंध में पहले जारी हुई अधिसूचना में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
विभाग ने संशोधन करने से पहले ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार कर लोगों से इस संशोधन पर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
लोग 15 दिनों में अपने सुझाव और आपत्तियां यूटी के आबकारी एवं कराधान आयुक्त को भेज सकते हैं।
अधिसूचना में संशोधन होने के बाद हैंडीक्राफ्ट के उन कलाकारों को सेल टैक्स से छूट मिल जाएगी जो कि किसी सरकारी एजेंसी द्वारा प्रायोजित होंगे।