पंजाब में प्रापटी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुडन्यूज। सरकार ने कलेक्टर रेट 15 फीसदी कम कर दिए हैं। राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य के सभी डीसी को कलेक्टर रेट कम करने के निर्देश दे दिए हैं।
मंत्री ने नए रेटों को सरकारी वेबसाइट पर डालने के साथ सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में नोटिस बोर्डों पर लगाकर प्रचार को भी कहा है। गौरतलब है कि डीसी आम तौर पर कलेक्टर रेट मार्च में निश्चित करते हैं जो एक अप्रैल से लागू होते हैं।
पिछली बार प्रापर्टी के रेटों में आई गिरावट के बावजूद कलेक्टर रेटों के बढ़ने से स्टांप ड्यूटी से होने वाली कमाई 25% से ज्यादा कम हो गई थी।