फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के भगवंत मान ने दिखाए बादल सरकार को कड़े तेवर

Thu, 21 Apr 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बादल सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों के भुगतान और निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर हमला बोला है। आप ने कहा है कि दोनों मामलों में सरकार विफल रही है। उधर, जर्मनी में गुरुद्वारे पर हमले की निंदा की है।
विज्ञापन


संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा है कि मंडियों में फसल अटी पड़ी है, लेकिन न लिफ्टिंग हो रही और न ही किसानों को फसल का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से मंडियों में फसल आ रही है, लेकिन अभी तक किसानों को एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की सलाह मानकर मौजूदा फसल के भुगतान तक किसानों को पुराने कर्ज देने से छूट देती तो मानसा में किसानों के आत्महत्या जैसी स्थिति नहीं बनती।

मान ने सरकार पर सीसीएल में 1200 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए इस मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने स्वयं यह भी माना कि सीसीएल का 900 करोड़ रुपये आटा दाल स्कीम में डायवर्ट किया गया था। 
विज्ञापन


आप नेता हिम्मत सिंह शेरगिल और फरीदकोट से सांसद साधू सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 में निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वसूली पर रेगुलेटरी अथॉरिटी छह महीने में बनाने को कहा था, लेकिन सरकार ने इस बड़े मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अविभावकों को परेशानी हो रही है और अभी तक रेगुलेटरी बोर्ड गठित नहीं किया गया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब के निजी स्कूलों और निजी यूनिवर्सिटी एजुकेशनल माफिया चला रही हैं और सरकार संरक्षण दे रही है।

आप के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने जर्मनी में गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा करते हुए पीएम से विदेशों में सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब विदेश में किसी धार्मिक स्थल पर हमला हुआ हो। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्था कायम करानी चाहिए, जिससे विदेशों में भारतीयों के धार्मिक स्थल सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें