शहर की विभिन्न सोसाइटी के फ्लैट्स में रहने वाले 30 हजार से अधिक परिवारों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। शहर की हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट्स के ट्रांसफर पर लगी रोक प्रशासन ने हटा दी है।
इस संबंध में चंडीगढ़ के डीसी मोहम्मद शाइन ने फाइल को अप्रूवल देकर मंजूरी के लिए प्रशासक को भेज दिया है। गौरतलब है कि इस समय शहर के विभिन्न सेक्टर में 100 से अधिक हाउसिंग सोसाइटी हैं।
अभी तक इन सोसाइटी में बने फ्लैट्स की ट्रांसफर पर पूरी तरह रोक थी। जिससे बहुत से फ्लैट मालिक चाह कर भी उन्हें नहीं बेच पा रहे थे। यहां तक कि इन फ्लैट्स के नाम पर बैंक लोन भी नहीं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार फ्लैट्स को ट्रांसफर करने के लिए डीसी आफिस ने कलेक्टर रेट को भी नए सिरे से तय करेगा।
इससे पहले प्रशासन की ओर से फ्री होल्ड कराने के बाद खरीदार को इसकी रजिस्ट्री करानी पड़ती थी। उसके बाद ही फ्लैट और सोसाइटी का शेयर खरीदार के नाम हो पाता था।