आर्मी कैंटीन अब संडे को भी खुली रहेगी। कैंटीन में रविवार की जगह सोमवार को अवकाश होगा। हेडक्वार्टर से इस संबंध में निर्देश भी आ गए हैं। अगले रविवार (4 जनवरी) से कैंटीन में निर्देश लागू हो जाएंगे।
देव कॉलोनी स्थित चिंकारा कैंटीन के मैनेजर मेजर एस. एस. धारिवाल ने बताया कि रविवार को सामान्य अवकाश होने के कारण पूर्व सैनिक और उनके परिजनों के पास भी ज्यादा समय होता है।
ऐसे में रविवार को भी वे कैंटीन से खरीदारी कर सकेंगे। निर्देश रोहतक के अलावा भिवानी, जींद, नारनौल, चरखी दादरी, झज्जर और बहादुरगढ़ में भी लागू होंगे।