फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल के स्कूलों से निकलेंगे भावी गोल्फर्स

Fri, 07 Mar 2014 11:21 AM IST
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के स्कूलों में पहली बार गोल्फ के जरिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे कि इनमें इस खेल के प्रति दिलचस्पी पैदा हो सके।
विज्ञापन


यह कहना है पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह का जोकि वीरवार को चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में उपस्थित रहे। देश में गोल्फ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीए ने पहल की है।

इसके तहत गोल्फ कोर्स पर अब स्कूली बच्चे गोल्फ के गुर सीखते हुए नजर आएंगे। मिल्खा सिंह ने कहा कि 2016 में ओलंपिक में गोल्फ को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य को लेकर सीजीए की ओर से ग्रास रूट से गोल्फ में खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी उठाई गई है। इस प्रोग्राम के तहत शहर के खासकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को गोल्फ के खेल की जानकारी दी जाएगी।

कैंप लगाकर गोल्फ की बारीकियों को बताया जाएगा। उनके अनुसार स्कूली बच्चों केलिए यह किसी प्लेटफार्म से कम नही हैं।

नॉन मेंबर भी फायदा उठाएंगे
मिल्खा सिंह ने कहा कि इससे पहले तो क्लब के मेंबर ही यहां खेल सकते थे। अब इस प्रोग्राम के तहत गरीब परिवार के स्कूली बच्चे भी इस खेल के जरिए आगे बढ़ सकते हैं। उनके अनुसार अब मेरे ड्राइवर का बच्चा भी अगर खेलना चाहे तो वह भी यहां खेल सकता है।
विज्ञापन


स्कूलों को जोड़ा जा रहा है
चंडीगढ़ गोल्फ रेंज के प्रेसीडेंट सीएसआर रेड्डी ने बताया कि ग्रास रूट से खिलाड़ियों को खोजने के लिए इस तरह का प्रोग्राम बनाया गया है। इसके तहत अभी तक 15 स्कूलों को इससे जोड़ा गया है। आने वाले समय में ट्राईसिटी के अन्य स्कूलों को भी इससे जोड़ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें