फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार आत्महत्या मामला: गैंगस्टर के भाई व साथी स्वर्णकारों पर पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज, धमकियों के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। चौक टाहली वाला के सुनार जसबीर सिंह द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सोनू मोटा, उसके भाई अवनीत सिंह और टाहली वाला चौक के सुनार सज्जन सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह कदम मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर उठाया गया, जिसे परिवार ने पुलिस को सौंपा था।
सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जसवीर सिंह और ताया के बेटे मनदीप सिंह के साथ मिलकर सोने का कारोबार करते थे। वे सोने की तीली और कोके तैयार कर व्यापारियों को बेचते थे। अमृतसर के कुछ सुनार और व्यापारी माल लेकर दूसरे राज्यों में बेचते थे और मुनाफा लौटाकर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 402 ग्राम सोना तैयार किया गया, जिसे बलदेव सिंह और उनके बेटे गुरदीप सिंह ने दूसरे राज्य में बेचने के लिए लिया। माल लौटने पर न तो बचा हुआ सोना वापस किया गया और न ही रकम चुकाई गई। इस पर 22 जनवरी को थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें बलदेव और गुरदीप नामजद हैं। आरोप है कि गवाही देने से रोकने के लिए धमकियां दी जा रही थीं। तनाव और डर के चलते जसबीर सिंह ने बुधवार की रात लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह और सागर राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और सभी संबंधितों से बयान लिए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के कारण और धमकियों का पूरा खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें