अमृतसर के एतिहासिक स्वर्ण मंदिर के गलियारे में अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से तीन ईमानदार अधिकारियों के नाम मांगे हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में सौँपी रिपोर्ट में कहा है कि अतिक्रमण में 33 अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। सरकार अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरूण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ना जरूरी है। सरकार को इसमें सतर्कता बरतते हुए काम करना जरूरी है।
हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक तीन ईमानदार अधिकारियों के नाम सहित अभी तक आरोपी अधिकारियों के खिलाफ पर हुई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट देने को भी कहा है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को निर्धारित की है।